Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने बाइक लूट गिरोह का किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जा चौक के पास बाजीतपुर ताजपुर निवासी जितेंद्र कुमार से हुए बाइक और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने जितेंद्र से लूटी बाइक के अलावा एक अन्य लूट की बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार लुटेरों की पहचान दलसिंहसराय के वार्ड नंबर 6 निवासी सोनू कुमार, नीरज कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राहुल कुमार व उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही चांदचौर निवासी शम्स तबरेज के रूप में की गई है। इस पूरे मामले में डीएसपी एसएन फाखरी ने बताया कि लूट के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने लूटे गए मोबाइल के साथ दलसिंहसराय निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके बाद एक-एक कर सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनू की निशानदेही पर लूट की बाइक व मोबाइल भी बरामद की गई। छापेमारी के दौरान दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अलावा सरायरंजन के थाना अध्यक्ष रामचंद्र चौपाल, उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार दारोगा, सगीर अहमद डीआयू की टीम आदि शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

26 मिनट ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

44 मिनट ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

1 घंटा ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

1 घंटा ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

2 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

2 घंटे ago