Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश के ‘दूसरी शादी’ वाले बयान पर चिराग ने दिया जवाब, मैं बच्चा तो हूं पर इतना नीचे नहीं गिरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि चिराग पासवान अभी बच्चा हैं। उनके पिता (रामविलास पासवान) से हमारे अच्छे संबंध रहे हालांकि बाद में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। सीएम के इस बयान पर चिराग ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। मोकामा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश ने मेरे पिता के व्यक्तिगत जीवन को मजाक बनाया। निधन के बाद ऐसी निचले स्तर की बायनबाजी किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। चिराग ने नीतीश द्वारा बच्चा कहने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे के बनाए माडल से ही जदयू बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बनी है।

नीतीश के बयान से मुझे दुख हुआ

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने मैं तो बच्चा हूं पर मैं इतने नीचे नहीं गिरा। मैंने कभी भी नीतीश कुमार के विषय में निजी बातें नहीं कीं। हमेशा नीतीश का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं। चिराग ने कहा कि नीतीश के बयान से मुझे दुख हुआ है।

चिराग माडल की वजह से जदयू तीसरे नंबर की पार्टी

चिराग ने कहा कि नीतीश के सामने तो मैं बच्चा ही हूं। मैं भी उनके विचारों का विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि नीतीश मुझे इस लिए पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सवाल करता हूं। मेरे सवालों का जवाब नीतीश के पास नहीं है। चिराग ने कहा कि बच्चे ने नीतीश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जदयू आज चिराग माडल की वजह से ही तीसरे नंबर की पार्टी है।

नीतीश ने दिया था ये बयान 

पटना में सोमवार को एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में संवाददाताओं से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा था कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम लोगों के खिलाफ लोजपा ने जो प्रत्याशी खड़े किए थे उसमें किसका हाथ था? भाजपा ने ही उन्हें खड़ा करवाया। चिराग पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तो बच्चा है न। उनके पिता जी रामविलास पासवान को हमने कितना सम्मान दिया था। सम्मान ही नहीं पूर्व के दिनों में उनका समर्थन भी किया था। हालांकि बाद में उन्होंने दूसरी शादी कर ली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago