Samastipur

समस्तीपुर पुलिस को मिली सफलता, लाखों रुपए की चोरी के सोने के साथ दुकानदार समेत पांच गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी गांव से चोरी की एक घटना में शामिल पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं बीते 30 अगस्त को सेवानिवृत्त शिक्षक जयशंकर प्रसाद सहनी के घर हुई चोरी की घटना का भी पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

गिरफ्तार लोगों में बेलारी वार्ड संख्या-10 निवासी नकछेेदी साह का पुत्र प्रमोद साह, अरविंद सहनी का पुत्र श्रवण सहनी, राकेश साह का पुत्र मनिष कुमार, गंगा प्रसाद साह का पुत्र विजय कुमार तथा समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक वार्ड 17 निवासी गुरुपद विश्वास का पुत्र अमित विश्वास उर्फ विरु बताया गया है।

इसके अलावा इस घटना में शामिल बेलारी गांव के ही चंदेश्वर प्रसाद उर्फ टुनटुन का पुत्र विकास कुमार भी था। जिसे विभूतिपुर थाना में लूट एवं चोरी के विभिन्न कांडों में जेल में विभूतिपुर पुलिस ने पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उक्त चोरी की घटना सबसे पहले बेलारी के श्रवण, मनिष तथा विजय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों द्वारा बताया गया कि वह चोरी के जेवरात को प्रमोद साह के हाथों बेच दिया है।

इसके बाद पुलिस ने प्रमोद को भी गिरफ्त में ले लिया। वह गांवपुर योगी चौक पर ज्वेलरी की दुकान चलाता था। प्रमोद ने गलाकर समस्तीपुर शहर के रामबाबू चौक निवासी अमित विश्वास उर्फ विरु के हाथ बेचा था। पुलिस इसी कड़ी में चोरी की गई सोने के साथ अमित विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता पाई। बुधवार को सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर एसआई नरेंद्र कुमार, एएसआई राजीव रंजन कुमार मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

5 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

5 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago