Samastipur

पटोरी में युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- यूं तो सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। एक बार फिर समस्तीपुर जिले के पटोरी बाजार रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार की शाम को दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है। मारपीट के क्रम में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इसको लेकर दोनों पक्षों की तरफ से वीडियो वायरल होने से पूर्व ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।

मामले को लेकर पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत टांड़ा निवासी पिन्टू राय की पत्नी रेणु कुमारी ने 9 नामजद और 12 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए लिखा है कि गांव के ही शंभू राय के पुत्र अविनाश कुमार को स्टेशन चौक के केला दुकान में हाथ पैर बांधकर रख लिया था।

इसकी सूचना पर मेरे पति पिंटू राय आदि केला दुकान पर पहुंचे तो नामजद आरोपी व अन्य पिस्तौल लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं केला दुकानदार चुम्मे लाल सिंह के पुत्र चंद्र भूषण सिंह ने भी 9 नामजद और 12 लोगों को आरोपित करते हुए लिखा है कि चार की संख्या में पहुंचकर दुकान से 90000 रुपए लूट लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

50 मिनट ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

1 घंटा ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

2 घंटे ago

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

11 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

16 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

18 घंटे ago