Samastipur

पटेल मैदान में जिला स्थापना दिवस के अवसर कल्याण छात्रावास के बच्चों के बीच हुआ फुटबॉल मुकाबला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पटेल मैदान में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के बच्चों के बीच फुटबॉल मैच हुआ। पटोरी और दलसिंहसराय के मिलाकर एक टीम एवं समस्तीपुर व रोसड़ा के बच्चों को मिलाकर दूसरी टीम बनाई गई। समस्तीपुर और रोसड़ा के बच्चों ने दलसिंहसराय व पटोरी के बच्चों की टीम को एक गोल के मुकाबले 3 गोल से हराया।

समस्तीपुर रोसड़ा टीम की ओर से आलोक, रवि व अंकुश ने एक एक गोल किए। जबकि पटोरी व दलसिंहसराय की ओर से एकमात्र गोल रवि रंजन ने किया। मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, डीईओ मदन राय सहित अन्य उपस्थित थे।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रूसल अली प्रथम

जिला खेल कार्यालय के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के बीच गाने की धुन पर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव रूसम अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही एसएन ठाकुर एवं मोहम्मद अब्बास अली द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर अजय अजनबी, रामकुमार एवं राजीव कुमार तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago