Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे पप्पू यादव हुए भावुक, कहा- मौत का शमशान बनता जा रहा है समस्तीपुर, नेताओं का हो सामाजिक बहिष्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : बिहार में बेखौफ बदमाशों की गोली से असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। समस्तीपुर में पिछले दिनों अपराधियों ने सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपट्टी निवासी धर्मवीर यादव के 20 वर्षीय बेटे सुनील यादव की निर्मम हत्या कर दी थी। मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने समस्तीपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी दी और उन्हें न्याय दिलाने के भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान मृतक के परिजनों की चित्कार को सुनकर पप्पू यादव खुद को रोक नहीं सके और भावुक हो गए। पप्पू यादव ने कहा है कि समस्तीपुर मौत का शमशान बनता जा रहा है। अपराधियों में न तो कानून का डर है और ना ही सिस्टम का भय। जिसका नतीजा है के अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

बिहार में अपराधी पूरी तरह से निर्भिक हो चुके हैं। पप्पू यादव ने इसके लिए सरकार के साथ साथ जनता को भी दोषी बताया है जो ऐसी सरकार को चुनने का काम करती है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब वह एके 47 और एक 56 रखने वालों को टिकट देगी तो वह अपराधियों और माफिया से कैसे लड़ सकेगी।

वहीं उन्होंने आरा में हो रही हत्या की वारदातों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के एमएलसी लोग हेरोइन और गांजा का बिजनेस कर रहे हैं। 10 दिन के भीतर आरा में 11 लोगों की हत्याएं हुईं, वहां के एमएलसी हेरोइन का कारोबार करते हैं। हेरोइन और बालू माफिया को एमएलसी का टिकट दिया गया।

समस्तीपुर के सरायरंजन में अनेकों घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन किसी ने यहां के मंत्री का नाम तक नहीं सुना होगा। सिर्फ वोट लेने के समय जनता के बीच आते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे सरकार में शामिल सांसद और विधायकों का विरोध करें तब जाकर हालात में सुधार हो सकेगा। पप्पू यादव ने कहा है कि जबतक नेताओं का सामाजिक विरोध नहीं होगा तबतक बिहार में हत्याओं का दौर नहीं थमेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago