Samastipur

समस्तीपुर: जिस थाने में तैनात था चौकीदार उसी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या कुछ है पूरा मामला…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के मुफस्सिल पुलिस की गश्ती दल ने थाना क्षेत्र के शंभू पट्टी चौक के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे इसी थाने के चौकीदार बिंदा पासवान समेत दो लोगों को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य गिरफ्तार शंभू पट्टी गांव का ही रहने वाला मिथिलेश राय बताया गया है। चौकीदार बिंदा पासवान व मिथलेश को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा को किसी ने सूचना दी कि मुफस्सिल थाने में पदस्थापित चौकीदार बिंदा पासवान शंभू पट्टी चौक के पास शराब पीकर एक युवक के साथ हंगामा कर रहा है। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा तो चौकीदार बिंदा पासवान एक अन्य युवक मिथिलेश के साथ सड़क पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था। जिसके बाद गश्ती दल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान दोनों को मौके पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तो अल्कोहल पाया गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि इससे पूर्व भी चौकीदार बिंदा पासवान को एक बार शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि पहली गलती होने के कारण उसे छोड़ा गया था। इस बार उसे 1 वर्ष के लिए जेल की हवा खानी पड़ेगी। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने चौकीदार को शराब के नशे में गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago