Samastipur

कंफर्म टिकट के बदले दलाल वसूलता था डेढ़ हजार रुपए, RPF ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- आरपीएफ ने समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे यात्री को कन्फर्म टिकट देने के नाम पर एक हजार से डेढ़ हजार रुपए अतिरिक्त वसूल कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में आरपीएफ के दारोगा गोविंद सिंह के बयान पर आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है।

बताया गया है कि आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर समस्तीपुर जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर कुछ युवक टिकटों की दलाली कर रहे हैं। सूचना पर आरपीएफ की टीम ने योजना बनाई और युवक के मोबाइल फोन पर टिकट के लिए कंसल्ट किया।

युवक से गोरखपुर और दिल्ली के लिए कंफर्म टिकट कटाने की बात कही। प्रति टिकट 800 अतिरिक्त किराया पर बात तय हुई। कुछ देर बाद युवक द्वारा फोन किए गए नंबर पर फोन कर बताया कि आइए आपके टिकट का जुगाड़ हो गया है।

बताया गया है कि युवक पूर्व से ही विभिन्न नामों से टिकट कटा रखा था जिसमें से एक टिकट लेकर वह आरपीएफ को देने के लिए तैयार हुआ और राशि मांगी। इसी पर आरपीएफ के पदाधिकारियों ने उसे दबोच लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि यह युवक लंबे समय से इस स्टेशन पर इस कारोबार में जुड़ा था। पुलिस उसकी लगातार निगरानी कर रही थी आज मौका मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

17 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago