समस्तीपुर/मोरवा :- हलई ओपी क्षेत्र के इन्द्रवारा पंचायत में बुधवार को एक विवाहिता की कमरे में पंखे से लटकी लाश मिली। लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाश भेज दी। मृतका की पहचान स्थानीय वार्ड संख्या-छह निवासी राहुल कुमार की बाइस वर्षीया पत्नी निभा कुमारी के रूप में की गई है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है।
परिजनों के अनुसार बुधवार को महिला के इकलौते एक वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। जिसकी तैयारी में घर के लोग जुटे हुए थे। उसी दौरान उसे कमरे में पंखे से लटका पाया गया। जिसके बाद आनन-फानन में पंखे से उतार कर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार विवाहिता पूर्व से चल रहे विवाद के कारण अपने मायके बगल के पंचायत बाजितपुर के वनवासीपुर में रह रही थी। छठ के परना के दिन ससुराल इन्द्रवाड़ा आयी थी। फिर से विवाद होने के कारण मायके एवं ससुराल के लोगों ने समझा बुझाकर कर शांत कर दिया था।
इस मामले में मृतका के पिता अरविन्द राय ने मृतका के पति एवं परिजनों पर प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है। इसमें सभी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा। वैसे प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…