Samastipur

करंट की चपेट में आने से मरने वाले युवक के अंतिम संस्कार के पूर्व महापंचायत, बिजली विभाग ने मुआवजा का आश्वासन दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ पंचायत के वार्ड पन्द्रह में करंट की चपेट में आने से मरने वाले युवक के अंतिम संस्कार के पूर्व महापंचायत बैठायी गयी। इसमें बिजली विभाग से परिजन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद युवक का शव अंतिम संसकार के लिए ले जाया गया।

विदित हो कि गुरुवार को बिजली की तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए स्व.हरिहर गिरी का पुत्र राहुल कुमार गिरी बिजली के पोल पर चढ़ा था। वह खराबी ठीक कर ही रहा था कि बिजली आपूर्ति चालू कर देने से करंट के झटका से वह पोल से नीचे गिर गया। सिर के बल गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को महापंचायत का आयोजन किया।

महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि राहुल बिजली विभाग के मानव बलों को बिजली मिस्त्री के रूप में सहयोग कर रहा था। इसलिए उसकी मृत्यु की जिम्मेदारी मानव बल व बिजली विभाग की है। युवक के परिजनों को मानव बल व बिजली विभाग को मआवजा देना होगा।

महापंचायत के निर्णय के बाद दो मानव बल ने मृत युवक के परिजनों को अपनी ओर से नकद राशि दी। इसके साथ बिजली विभाग से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महापंचायत समाप्त हुई और युवक का अध्यक्ष संस्कार किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

44 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

1 घंटा ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

10 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

10 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

11 घंटे ago