समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चाकसिकंदर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में शुक्रवार को अचानक आधे दर्जन से अधिक घर में आग लग गई। आग लगने से आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में पड़ितों घर के साथ खाने का सामान और नकदी समेत कमाकर अर्जित की गई संपत्ति भी स्वाहा हो गई है।
अगलगी की घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे पहले झोपड़ी नुमा घर में आग लगी थी। आग की चिंगारी उड़कर आसपास के आधा दर्जन से अधिक घर में फैल गई है। अगलगी की घटना का शोर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ता टीम को सूचित किया।
लगभग दो घंटे के अंदर अग्निशमन दस्ता की टीम एवं स्थानीय लोगों द्वारा चापाकल एवं पंपसेट मशीन के सहयोग से आग पर काबू पाया। अन्यथा बहुत बड़ा दुर्घटना घट सकती थी। अगलगी के शिकार हुए पीड़ित परिवार का पहचान मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चकसिकंदर गांव के रहने वाले विदेशी मांझी, चंदेश्वर मांझी, संदीप मांझी, रामचंद्र मांझी, किरण देवी सहित कई लोगों के घर में आग लगी है। हालांकि आग लगने का कारण का पता खबर लिखने तक नहीं चल सका था।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…