समस्तीपुर :- नशा मुक्त समाज के लिए जागरुकता अभियान के तहत नशामुक्त बिहार मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन समस्तीपुर में 13 नवंबर को किया जाएगा। इसको लेकर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने बताया कि पहली कोटि में दो किमी का दौड़ एवं दूसरी कोटि में पांच किमी का दौड़ होगी।
यह दौड़ 13 नवंबर की सुबह सात बजे से पूसा मार्ग स्थित सत्यम राईस मिल रघुनाथपुर बेला पाया संख्या 42 से शुरु किया जाएगा। दो किमी का दौड़ इमली चौक, नीरपुर, जगदीशपुर हाट होते हुए पाया संख्या 44 पर खत्म होगा। जबकि पांच किमी का दौड़ इसी मार्ग होते हुए गरुआरा हनुमान मंदिर चौक होते हुए पाया संख्या 47 पर खत्म होगा।
एडीएम ने बताया कि दो किमी दौड़ में दशम वर्ग या 16 वर्ष तक के बच्चे अपने विद्यालय से निर्गम परिचय पत्र व आधार कार्ड के साथ दौड़ेगे। जबकि 5 किमी की दौड़ में किसी भी उम्र के बालक व बालिका भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 11 नवंबर की शाम चार बजे तक जिला खेल कार्यालय पटेल मैदान में नि:शुल्क निबंधन की व्यवस्था की गयी है। दौड़ में प्रत्येक कोटी में प्रथम प्रतिभागी को पांच हजार, द्वितीय प्रतिभागी को तीन हजार, तृतीय प्रतिभागी को दो हजार तथा ट्रैक शूट एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं चतुर्थ से दशम स्थान वाले को एक-एक हजार रुपए नकद दिया जाएगा।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…