Samastipur

समस्तीपुर: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, कबाड़ी दुकान से दो दर्जन काटी गई बाइक बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार दोपहर थाना से महज 100 गज की दूरी पर स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी की बाइक पाट-पूर्जा कर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 20 से अधिक काटी गई बाइक बरामद की है। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र से चोरी गई एक पत्रकार की बाइक भी बरामद की गई।

इस मामले में पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार राजकुमार साह के अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा निवासी एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि शहर से चोरी की गई पत्रकार की बाइक को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव से एक युवक को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों में चोरी गई बाइक की बिक्री वे लोग कल्याणपुर थाना के बगल में स्थित कबाड़ी दुकानदार राजकुमार साह के यहां जाकर 4 से 5 हजार में बेचते हैं। सूचना के बाद कल्याणपुर पुलिस ने उक्त कबाड़ी दुकान में छापा मारा तो 20 से अधिक काटी गई बाइक बरामद की गई। जिसमें पत्रकार की बाइक भी मिली।

बताया गया कि कबाड़ी दुकानदार काटी गई बाइक को पाट-पूर्जा अलग-अलग कर विभिन्न गैराज में बाइक का पार्ट बेचते थे। इसके अलावा जो बाइक की पाट बच जाती थी उसे कबाड़ी के भाव में बेच दिया करते थे। एसपी हृदय कांत ने बताया कि पुलिस की टीम अभी लगातार छापेमारी कर रही है। अभी और कई खुलासा होने की उम्मीद है। समाचार प्रेषण तक छापेमारी जारी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

14 घंटे ago