समस्तीपुर :- माधुरी चौक स्थित कीडजी प्ले स्कूल में बाल दिवस व ज़िला स्थापना दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में स्कूल के लगभग 150 बच्चों ने शिरकत की। हर वर्ग के बच्चों में पुरस्कार वितरण किया गया जबकि सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किया गया।
प्ले वर्ग में नायसा तनेजा को प्रथम, सुभेक्षा को द्वितीय व देवांशी को तृतीय पुरस्कार मिला। नर्सरी वर्ग में आंशी सिंह को प्रथम, धृति को द्वितीय और आकृति वर्मा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर केजी में हंशिका को प्रथम , ध्रुव पालीवाल को द्वितीय और आरवी किशोर को तृतीय पुरस्कार से नवाज़ा गया। सीनियर केजी में शिव सिंघानिया को प्रथम, अनाया शंकर को द्वितीय एवं अनन्या जायसवाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजित निर्गुणी ने पुरस्कृत किया। मौके पर सीजीएम धर्मेंद्र सिंह, सीजीएम स्वाति सिंह, प्रसिद्ध गायिका स्नेह उपाध्या, नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी, नगर थाना सहायक निरीक्षक सुनील कुमार एवं सैकड़ों अभिवावक मौजूद थे। अपने अभिवादन में अतिथियों ने बच्चों के अद्भुत प्रतिभा को काफ़ी सराहा और ऐसे आयोजन के लिए विद्यालय को धन्यवाद दिया। सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक मृणाल सिंह के किया जबकि कार्यक्रम के संचालन की भूमिका अमित सिंह ने निभायी।
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…
समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…
समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…