Samastipur

दो लोगों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गए युवक को ग्रामीण चिकित्सक ने लोहे के राॅड से प्रहार कर किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढा गांव में रविवार रात दो लोगों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गए युवक को ग्रामीण चिकित्सक ने लोहे के राॅड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। युवक की पहचान गांव के माल बाबू राय के रूप में की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में जख्मी युवक की पत्नी रिंकी देवी ने बताया कि रात ग्रामीण चिकित्सक संतोष कुमार के साथ गांव के ही कुछ लोग झगड़ रहे थे। इसी दौरान उनके पति माल बाबू राय बीच-बचाव करने गए तो ग्रामीण चिकित्सक संतोष कुमार ने अपने अन्य लोगों के साथ माल बाबू पर रॉड से प्रहार कर किया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर-शराबा होने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर माल बाबू को सदर अस्पताल पहुंचाया।

उधर, घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने युवक का बयान दर्ज किया है। जिसमें गांव के ग्रामीण चिकित्सक संतोष कुमार के अलावा चार अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया है। थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि युवक के बयान को संबंधित थाना को भेजा जा रहा है इस मामले में आगे की कार्रवाई खानपुर थाना करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

6 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

8 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago