Samastipur

समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर चला टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट यात्रा कर रहे 232 लोगों को पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर रविवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 अलग-अलग टीमों द्वारा जानकी एक्सप्रेस के अलावा गंगासागर और सवारी गाड़ी में विशेष जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 232 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से बतौर जुर्माना की राशि वसूल किए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

आरपीएफ और टिकट चेक करो द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के कारण रविवार को समस्तीपुर- खगड़िया रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री बढ़ गई। जिस स्टेशन पर 50-60 टिकट करते थे, वहां भी आज 1000 से 1200 टिकट काटे गए। गढ़पुरा और सलोना स्टेशन पर भी आज की करो टिकटों की बिक्री अन्य दिनों की तुलना में देखने को मिली।

उधर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले रेलवे मंडल में 18 घंटे का किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें बिना टिकट यात्रा/बिना उचित प्राधिकार के कुल 9303 मामलों का पता लगाया गया और जुर्माने के रूप में उनसे 55 लाख की राशि प्राप्त हुई।

यह राशि समस्तीपुर मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष के किसी भी एक दिन में टिकट जांच से जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली राशि के मामले में सर्वाधिक है। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था। डीआरएम ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाने से रेलवे को तो आय की प्राप्ति होती ही है लोग भी बिना टिकट यात्रा नहीं करना चाहते है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

37 मिनट ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

2 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

2 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

5 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

6 घंटे ago