Samastipur

समस्तीपुर में बैंक कर्मी पर लगा छेड़खानी का आरोप, नहीं हुई करवाई तो बैंक के बाहर ही अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- काशीपुर स्थित इंडियन बैंक शाखा के बाहर छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवती ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है। पीड़िता ने इंडियन बैंक कर्मी के खिलाफ कारवाई को लेकर 14 नवंबर को पत्राचार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन 7 दिनों तक दोषी कर्मी के खिलाफ जांच उपरांत किसी प्रकार की करवाई नहीं किया गया।

जिसके बाद बैंक के वरीय पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जानवी कुमारी ने बैंक के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया। अनशन शुरू होने के बाद पीड़िता ने कहा की जब तक दोषी कर्मी पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहेगा।

आमरण अनशन का आइसा व भाकपा-माले ने समर्थन किया है। अनशन स्थल पर आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, जिला सह-सचिव प्रीति कुमारी, मो० फरमान, जिला कार्यालय सचिव राजू झा, जिला कार्यालय सह-सचिव दीपक यदुवंशी, रौशन कुमार, जिला कमिटी सदस्य मो० अफरीदी, चंदन कुमार, मोनिका कार्विन माले जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, गंगा प्रसाद पासवान, प्रमिला राय, मनीषा कुमारी, रौशन कुमार एवं अन्य लोग समर्थन में उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago