समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा गांव के पास पिकअप को बचाने के क्रम में एक सीमेंट लोड ट्रक शुक्रवार सुबह पलट गई। इस घटना में ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस घटना में सड़क किनारे मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने जख्मी चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में बताया गया है कि ट्रक दरभंगा की ओर से समस्तीपुर आ रही थी इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रही एक पिकअप असंतुलित हो गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे पलट गई।
इस घटना में ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि पास में ही कई घर थे, घर के दरवाजे पर लोग बैठे हुए थे वह बाल-बाल बच गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भेजा।
चालक के बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और लोगों ने ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि अनियंत्रित रूप से वाहन चलाने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। पुलिस को स्पीड ब्रेकर जगह-जगह लगाना चाहिए।
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…