Samastipur

समस्तीपुर का युवक देहरादून में कार समेत डैम में गिरा, हुई मौत, एक को स्थानीय लोगों ने बचाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत निकसपुर पंचायत के गोढ़ियारी गांव निवासी युवक की देहरादून के विकासनगर कोतवाली में कार समेत डैम में गिर जाने से मौत हो गयी।  गोताखोरों द्वारा तीन दिनों की मशक्कत के बाद डैम में उसकी लाश मिली। कार में हरियाणा का भी एक व्यक्ति सवार था जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं मृतक का शव गांव में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान मोहम्मद अलाउद्दीन के पुत्र मो. रशीद (32) के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मो. अलाउद्दीन अपने परिवार के साथ देहरादून में मजदूरी का काम करता है। रशीद अपने पिता के पास देहरादून गया था। चार दिन पूर्व घूमने के दौरान देहरादून के डैम में वह कार सहित गिर जाने से डूबने के बाद लापता हो गया।

एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव निकाला गया। तीन दिनों की मशक्क्त के बाद डूबने वाले स्थल से 40 किमी दूर युवक का लाश मिला। उसके बाद समस्तीपुर के मोरवा स्थित मृतक के पैतृक गांव में शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से गांव में गमगीन का माहौल बन गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

54 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago