समस्तीपुर का युवक देहरादून में कार समेत डैम में गिरा, हुई मौत, एक को स्थानीय लोगों ने बचाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत निकसपुर पंचायत के गोढ़ियारी गांव निवासी युवक की देहरादून के विकासनगर कोतवाली में कार समेत डैम में गिर जाने से मौत हो गयी। गोताखोरों द्वारा तीन दिनों की मशक्कत के बाद डैम में उसकी लाश मिली। कार में हरियाणा का भी एक व्यक्ति सवार था जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं मृतक का शव गांव में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान मोहम्मद अलाउद्दीन के पुत्र मो. रशीद (32) के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मो. अलाउद्दीन अपने परिवार के साथ देहरादून में मजदूरी का काम करता है। रशीद अपने पिता के पास देहरादून गया था। चार दिन पूर्व घूमने के दौरान देहरादून के डैम में वह कार सहित गिर जाने से डूबने के बाद लापता हो गया।

एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव निकाला गया। तीन दिनों की मशक्क्त के बाद डूबने वाले स्थल से 40 किमी दूर युवक का लाश मिला। उसके बाद समस्तीपुर के मोरवा स्थित मृतक के पैतृक गांव में शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से गांव में गमगीन का माहौल बन गया।







