समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के 51वां स्थापना दिवस को लेकर रविवार को नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। समस्तीपुर पूसा पथ पर आयोजित इस मैराथन दौड़ का उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी हृदय कांत ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपनारायणपुर बेला से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
इस दौड़ को दो भागों में बांटा गया था। 16 वर्ष अथवा दशम वर्ग के तक के छात्र और छात्राओं के लिए बालक और बालिका वर्ग में 2 किलोमीटर के अलावा 16 वर्ष से अधिक उम्र के लड़का और लड़की के लिए 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपनारायणपुर बेला से लेकर इमली चौक होते हुए गरुआरा तक किया गया। इस मैराथन दौड़ में सभी वर्गों को मिलाकर 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह के मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि चारों वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान लाने वाले को ₹5000 द्वितीय स्थान लाने वाले को ₹3000 तथा तृतीय स्थान लाने वाले को ₹2000 नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 4 नंबर से 10 नंबर तक आने वाले सभी बच्चों को एक- एक हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसके अलावा स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन के मौके पर 14 नवंबर को सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी हृदय कांत ने कहा कि इस मिनी मैराथन दौड़ का उद्देश्य नशा मुक्त समस्तीपुर और नशा मुक्त बिहार को बनाना लक्ष्य है। इसके लिए उन्होंने आम लोगों से भी नशा मुक्त समस्तीपुर बनाने में सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि नशा परिवार ही नहीं समाज को नष्ट कर देता है। इसका त्याग जीवन बदलता है। उधर मिनी मैराथन दौड़ को देखते हुए समस्तीपुर-पूसा पथ पर सुरक्षा की भारी व्यवस्था की गई थी। सड़क के दोनों और सुरक्षाबलों को लगाया गया था। इसके अलावा प्रतिभागियों के साथ डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस भी चल रही थी। मैराथन दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…