Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के दौरान सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच झड़प, आधा दर्जन जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में कथित तौर पर रैगिंग का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की देर शाम लगभग 8-9 बजे की बताई गई है। घटना का खुलासा वाटसएप ग्रुप पर एक स्क्रीन साॅट सामने आने के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि 2020 वर्ष के छात्रों के एक समूह ने 2021 वर्ष के छात्रों के समूह को बैडमिंटन कोर्ट में बुला लिया। उसके बाद रैगिंग करने लगे।

इस दौरान जूनियर वर्ष का एक छात्र बेहोश हो गया। उसे बेहोश होता देख जूनियर छात्रों में आक्रोश फैल गया। सभी ने एकजुट होकर इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इसमें दोनों ही ओर से पांच-छह छात्र जख्मी हो गए। इसमें सीनियर वर्ग के एक छात्र सूरज कुमार को ज्यादा चोट आई। उसका इलाज पीएचसी में कराया गया। हालांकि यह घटना रैगिंग की है या महज मारपीट की यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

काॅलेज प्रबंधन रैगिंग की घटना को सिरे से नकार रहा है। वह इसे छात्रों के बीच मारपीट का मामला बता रहा है, हालांकि कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाया जा रहा है। घायल छात्र की पहचान नालंदा जिले के रहने वाले 24 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गई है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीबी महतो ने बताया कि मारपीट में शामिल छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। वैसे छात्रों के अभिभावकों को बुलाया जा रहा है। इसके बाद उन छात्रों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य ने रैगिंग की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि काॅलेज में चार-पांच लड़के उदंड हैं। उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इंजीनियरिंग कॉलेज के सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद रैगिंग के बात की चर्चा सरगर्म है।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

11 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

11 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

14 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

22 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

22 घंटे ago