समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटा गांव में दीपावली की रात से गायब युवक का नरकंकाल केवटा बलान नदी के किनारे बरामद हुआ है। नरकंकाल युवक की पहचान केवटा वार्ड संख्या 7 निवासी निवासी स्व. महिंद्र चौधरी के पुत्र गोपाल कुमार उर्फ लालू चौधरी के रूप में हुई है।
नरकंकाल की पहचान उसके बड़े भाई अजय चौधरी व विजय चौधरी ने कपड़े, घड़ी और हाथ पर बड़े धागे से किया है। बताया जाता है कि उसकी हत्या के बाद केवटा वार्ड एक में बलान नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जिससे जानवरो ने खोदकर निकाला जिससे बाद लोगो को नरकंकाल होने की सूचना हुई। जिसके बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई।
नरकंकाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर खुदाई कर नरकंकाल के शेष हिस्से को बरामद किया है। खुदाई में कपड़े, कलाई घड़ी, पानी का बोतल, चप्पल बरामद किया। मृतक के लालू के बारे बताया जाता है वह दो माह पूर्व 23 सितंबर जेल से बाहर आया था। उस पर दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, घाटहो ओपी में लूट सहित अन्य दर्जनों मामले दर्ज है। विद्यापति नगर थाना में दर्ज लूट मामले में ही वह जेल में बंद था। तकरीबन 33 माह बाद वह 23 सितंबर को जेल से बेल पर छूटा था।
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…