समस्तीपुर/दलसिंहसराय [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना में गुरुवार को दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच ऑपरेशन संस्कार अभियान चलाया। ऑपरेशन संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसडीपीओ ने बच्चों को अहंकार रहित संस्कार के निर्माण का मंत्र पढ़ाया।
डीएसपी ने कहा कि बचपन मे भूल सुधार अच्छे संस्कार का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि संस्कार , अनुशासन , नैतिकता जोश व जुनून के साथ आत्मविश्वास का होना अतिआवश्यक है। इससे जहां चाह वहां राह का मार्ग प्रसस्त होता है।
उन्होंने अपने स्कूली जीवन की कुछ घटनाओं को भी बच्चों के बीच रखा। जिसमें अविभावकों का बच्चों पर निगरानी को आवश्यक बताया। कहा इससे बच्चे जीवन के सही दिशा की ओर अग्रसर होते है। उन्होंने बताया कि सफल इंसान वही होते है जो अहंकार रहित मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है।
उन्होंने बच्चों को रूटीन वद्ध तरीके से स्कूली जीवन जीने की बात कहीं। कहा गहरी नींद सोना, मनोरंजन व खेल कूद मेघावी जीवन मे अतिआवश्यक है। पढ़ाई के साथ – साथ इनका भी ध्यान रखा जाना सफलता का सोपान है। कार्यक्रम के बाद एसडीपीओ ने बारी- बारी से बच्चों से उनकी जिज्ञासा का अवलोकन करते हुए आज के कार्यक्रम से सीख मिलने की जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि बच्चे अपने प्रारंभिक स्कूली जीवन में जिस लक्ष्य को प्राप्त करने की ठान लेंगें वह आसानी से मिल जाएगी। उन्होंने अध्ययन के क्षेत्र में बच्चों को अपने संघर्ष व सफलता की कहानी सुना कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक समेत छात्र मौजूद रहे।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…