समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बुधवार को एनसीसी दिवस पर रैली निकाली गई। रैली में लगभग 70 कैडेटों ने भाग लिया। प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ समस्तीपुर कॉलेज से शुरू हुई यह रैली बहादुरपुर तक गई। जहां लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरुक किया गया।
रैली का नेतृत्व एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर ने किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार एवं 12 बिहार एनसीसी समस्तीपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय उदय थोराट ने शुभकामनाएं दी। रैली में डॉ. विवेकानन्दन, डॉ. अतानु बनर्जी, सीनियर कैडेट निखिल, आशीष, अमरजीत, प्रियांशु, इरफान, तन्नू, अंकिता आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…
समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…
समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…
समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत…