समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में बीते दिनों मानवता को शर्मसार करने वाली हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और नृशसंता के आरोपी को आसाम से गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समस्तीपुर एसपी ह्रदय कांत ने बताया कि बीते 13 नवंबर को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और नृशसंता किए जाने की सूचना उपरांत चकमेहसी थाना प्रभारी को मामले के सत्यापन का निर्देश दिया गया। मामले के सत्यापित होने के बाद चकमेहसी थाना अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।
एसआईटी के द्वारा माननीय व तकनीकी आसूचना के आधार पर की जा रही अनुसंधान क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मामले के प्राथमिक अभियुक्त को आसाम के कछाड़ जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के शिलचर से 20 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर सहुरी निवासी देवेंद्र दास के 30 वर्षीय पुत्र संजीत दास के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
बता दें कि बीते 11 नवंबर को चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में फूल तोड़ने घर से निकली 13 वर्षीय एक नाबालिग को एक मनचले के द्वारा अगवा कर दुष्कर्म उपरांत नृशसंता की घटना को अंजाम दिया गया था। बता दें कि परिजनों ने उस नाबालिग को बेहोशी की अवस्था में एक बगीचे से बरामद किया था और पूसा में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया था।
एसआईटी टीम में सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी के साथ चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूड्डू, चकमेहसी थाना की पीएसआई मनीषा कुमारी और पीएसआई आनंद शंकर, सिपाही राहुल कुमार एवं चौकीदार शत्रुघन कुमार राय शामिल थे।
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…