समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के पास बीते 10 नवंबर की शाम हुई गल्ला व्यवसायी से लूट और गोली मारकर घायल किए जाने की घटना का पुलिस के द्वारा शनिवार को उद्भेदन कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को लूटी गई रकम में से पांच हजार रुपए और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केल्हुआरा निवासी और स्व. सुखलाल पासवान के पुत्रसंगम ऊर्फ भुल्ला के रूप में हुई है।
इस बाबत समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी ने बताया कि इस घटना के उद्भेदन और इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।
सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी के द्वारा कांड के अनुसंधान के क्रम में 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार की गई विस्तृत पूछताछ में उसने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार बीते 14 नवंबर को मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत किराना दुकान में हुई लूटपाट और कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर में हुई लूटपाट की घटना में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
बताया गया कि उसके ऊपर वारिसनगर और कल्याणपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। एसआईटी टीम में मो. एसएच फखरी, नगर थानाध्यक्ष सीके गौरी, डीआईयू शाखा प्रभारी अनिल कुमार, पीएसआई राजन कुमार, पीएसआई फेजुल अंसारी एवं डीआईयू शाखा के सिपाही अखिलेश कुमार शामिल थे।
बता दें कि 14 अक्टूबर की शाम मथुरापुर ओपी के बाजार समिति के पास लूटपाट के दौरान किराना व्यवसायी अनिल चौरसिया को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। हालांकि, व्यवसायी के द्वारा बहादुरी दिखाते हुए गोली लगने के बावजूद एक बदमाश को पकड़ लिया गया था। जिसकी पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के उमेश सिंह के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई थी। जिसके बाद पकड़े गए अपराधी की भीड़ ने जमकर पिटाई भी कर दी थी और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद दो बदमाश लूटी गई रकम लेकर भागने में सफल हो गये थे।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…