Samastipur

पंचायतों में अस्पतालों की कमान अब मुखिया संभालेंगे, डॉक्टरों के काम का हिसाब रखेंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

अब सूबे की सभी पंचायताें में स्थित अस्पतालाें की कमान मुखिया के हाथ में हाेगी। अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारियों के काम-काज, उपस्थिति समेत अन्य सभी प्रकार के कार्याें का लेखा-जाेखा की माॅनिटरिंग मुखिया करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अपने क्षेत्र में आने वाले अस्पतालाें की माॅनिटरिंग के अलावा अस्पताल के संरक्षण और लाेगाें में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाने की कमान उनके हाथाें में हाेगी।

इसकाे लेकर प्रत्येक पंचायत में ग्राम स्वास्थ्य समिति का गठन किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति अगले कुछ दिनाें में अस्पतालाें की कमान साैंपने की तैयारी कर रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्यपालक निदेशक ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। रूपरेखा तैयार हाेने के बाद राज्य के 28 जिले के मुखिया काे ट्रेनिंग दी जाएगी।

परिवार नियाेजन कार्यक्रम में भी नवविवाहित जाेड़ों काे करेंगे जागरूक :

परिवार नियाेजन कार्यक्रम के प्रति नवविवाहित जाेड़ों में जागरुकता लाने का काम भी मुखिया करेंगे। समुदाय स्तर पर युवाओं, नवविवाहित जाेड़ों और एक बच्चा वाला दंपती की सूची बनाकर उन्हें गर्भनिराेधक का उपयाेग करने के लिए काउंसिलिंग करेंगे। बच्चाें के जन्म में कम अंतर से हाेने वाले दुष्परिणामाें, बीमारियाें और मां के प्रतिकूल स्वास्थ्य की भी जानकारी देंगे।

10 काे हाई लेवल मीटिंग :

कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने सभी 28 जिलाें के सिविल सर्जन काे इस बावत पत्र लिखा है। कहा है कि मुखिया काे यह जिम्मेवारी देने से पहले बेहतर ढंग से प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, पंचायती राज विभाग व मास्टर ट्रेनर के बीच बेहतर समन्वय और प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार करने के लिए 10 नवंबर काे पटना में राज्यस्तरीय हाईलेवल मीटिंग हाेनी है।

इसमें पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कटिहार, पटना, मुंगेर, सारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली व मधुबनी के डीसीएम और शेखपुरा, राेहतास, बांका, दरभंगा व गया के एसीएमओ काे मास्टर ट्रेनर के रुप में चयनित किया गया है।

इन जिलों के मुखिया काे पहले चरण में मिलेगा जिम्मा :

अररिया, अरवल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भाेजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गाेपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपाैल, वैशाली, पश्चिम चंपारण।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

8 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

8 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

9 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

18 घंटे ago