समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत में मारपीट की घटना में घायल बुजुर्ग की गुरुवार रात मौत हो गई। मृतक इसी गांव के लखन साहनी (80 वर्ष) बताया गया है। उनके पड़ोसी पर ही मारपीट का आरोप लगाया गया है। घटना में अब तक पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में लोगों ने शव के साथ बाबूलाल चौक के पास पतैली-सातनपुर पथ को जाम कर दिया।
सड़क जाम के दौरान लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोगों का कहना था कि 3 दिन पूर्व हुए इस मारपीट की घटना में थाने में आवेदन दिया गया है। लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक की प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के कारण उसका मनोबल बढ़ गया है।
उधर उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी पूर्व में दर्ज की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए धड़पकड़ किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाने की कोशिश में लगी है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था।
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…