Samastipur

रोसड़ा में स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुई लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, भारी मात्रा में हथियार के साथ दो गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में शारदा नगर शिव मंदिर के पास गत 4 नवंबर को स्वर्ण व्यवसाई संतोष ठाकुर के साथ हुई लूट के मामले में शुक्रवार को रोसड़ा पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने कारोबारी से लूटा गया 4 ग्राम सोना के अलावा 282 ग्राम चांदी और 10 हजार नकद बरामद किया है।

वहीं बदमाशों के पास से चार देसी कट्टा, एक पिस्टल, एक गोली व तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। रोसड़ा थाना परिसर में रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के विजय सिंह का पुत्र बादल सिंह और रोसड़ा थाना के बड़ा गांव के प्रेम सागर महतो का पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई है।

डीएसपी ने बताया कि लूट के बाद एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। जिसमें रोसड़ा थाना अध्यक्ष के अलावा विभूतिपुर के थानाध्यक्ष संदीप पाल, दरोगा अनीशा सिंह, फिरोज आलम जमादार प्रमोद कुमार प्रभाकर आदि के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

डीएसपी ने बताया कि तकनीकी सेल के माध्यम से इस मामले में दोनों बदमाश को गिरफ्तार किया गया, तो इस कांड का खुलासा हो गया। बदमाशों के पास से जेवर के अलावा हथियार बरामद किया गया। डीएसपी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने इस लूट कांड में शामिल अपने अन्य साथियों का नाम भी बताया है।

गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर उन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना को बेगूसराय जेल में बंद कुंदन साहनी नामक बदमाशों के इशारे पर अंजाम दिया गया था। जरूरत पड़ने पर पुलिस कुंदन को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि गत 4 नवंबर को स्वर्ण व्यवसाई संतोष जब अपनी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे तो मंदिर के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की थी। इस दौरान उन पर फायर भी किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

7 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

8 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

8 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

16 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago