Samastipur

फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले का समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा; लूट के रुपए व हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुए लूट मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के एक लाख एक हजार रुपये नगद, एक देसी कट्टा, कारतूस, टैब, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किया है।

इस संबंध में सदर डीएसपी शहवान हबीब फखरी का बताना है कि 15 नवंबर को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के घोरनगर में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1 लाख 76 हजार की लूट की गई थी। इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रियम कुमार उर्फ चमन , दीपक कुमार, रमेश कुमार, नीरज कुमार उर्फ मासूम झा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अब इन गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

11 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

12 घंटे ago