Samastipur

धान की खरीद में पिछड़ रहा समस्तीपुर, अधिकांश पैक्सों ने धान खरीदने की तैयारी ही नहीं की

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में धान की खरीद अब तक रफ्तार नहीं पकड़ पायी है। दस दिन बीतने के बाद भी अधिकांश पैक्सों ने धान खरीदने की तैयारी ही नहीं की है। इससे किसानों को बिचौलियों के हाथ धान बेचने की विवशता बन गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, ताजपुर में सिर्फ आधारपुर पैक्स में एक किसान से 15 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है। वहीं शेष पैक्स ने अब तक धान की खरीदारी शुरू नहीं की है।

ताजपुर प्रखंड में मुख्य रूप से माधोपुर दिघरुआ, मानपुरा, अवाबकरपुर, कोठिया, सरसौना, हरिशंकरपुर बघौनी, सिरसिया, रामापुर महेशपुर आदि इलाकों में धान की खेती होती है। इन इलाकों के किसानों ने बताया कि कहीं पर अभी तक धान की फसल पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। कुछ जगह ही कटाई शुरू हुई है। वहीं कई पैक्स अध्यक्षों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मिलर धान लेना नहीं चाहते हैं।

इसलिए धान की खरीद में उनकी रुचि नहीं है। धान खरीद के संबंध में पूछे जाने पर बीसीओ रीना रानी ने बताया कि अत्यधिक नमी होने के कारण अभी धान की खरीद नहीं हो पा रही है। एक किसान से धान की खरीद की गई है। अभी तक 115 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह सरायरंजन प्रखंड भी धान की खरीदारी शिथिल है। जिससे किसान मजबूरी में आने पौने दामों में धान बेचने को विवश हैं। किसानों ने बताया कि उनकी धान तैयार है, लेकिन पैक्स ले नहीं रहे हैं।

वहीं पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि धान की खरीद के लिए सीसी बनवाना पड़ता है। जो अब तक नहीं बना है। सीसी बनाने के बाद ही धान की खरीद शुरू हो पाएगी। वारिसनगर प्रखंड में तो किसी भी किसान से अब तक धान नहीं खरीदा गया है। इससे किसान बिचौलियों से आने पौने दाम में धान बेचने को विवश है। किसानों का कहना है कि धान तैयार हो चुका है। कुछ बचे हैं वह भी जल्द तैयार हो जाएगा। लेकिन पैक्स अभी खरीद ही नहीं रहा है। इस संबंध में बीसीओ पीयूष कुमार प्रसाद ने बताया कि अबतक पैक्स के माध्यम से खरीदारी नही शुरू की गई है। जल्द ही 18 में से 14 पैक्स में धान की खरीद शुरू होगी।

उधर, हसनपुर प्रखंड के नकुनी पैक्स में अब तक 10 क्विंटल धान खरीदारी की गई है। वहीं 20 पैक्स में 19 पैक्स क्रय केन्द्र खोलने की तैयारी में ही है। बीसीओ जयप्रकाश राम ने बताया कि जल्द ही केंद्र खोला जायेगा। उजियारपुर प्रखंड में सिर्फ महिसारी पैक्स में ही 10 क्विंटल धान की खरीद हुई है। शेष पैक्सों में अभी तक एक छटांक भी धान नहीं खरीदा गया है। हालांकि प्रखंड में अब तक 257 किसानों ने धान बेचने के लिए निबंधन कराया है। जिसमें से अधिकांश किसान अभी धान की कटाई में लगे हुए हैं।

वहीं कल्याणपुर प्रखंड में भी धान की खरीद नहीं हुई है। विभिन्न पंचायतों के किसानों ने बताया कि उनकी धान तैयार है परंतु पैक्स में खरीदारी शुरू नहीं की गई है। पैक्स को 2040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदनी है। लेकिन किसान अपने जरूरत के मुताबिक 1400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिचौलियों के हाथों धान बेच रहे हैं।

विभूतिपुर प्रखंड में 25 पैक्स में धान की खरीदारी होनी है। लेकिन अभी तक मात्र एक पैक्स भुसवर पैक्स में खरीदारी शुरू हुई है। यहां कुल 29 में से 25 पैक्स में धान की खरीदारी की सभी तैयारी पूरी है। लेकिन किसान धान लेकरि नहीं आ रहे हैं। बताया गया है कि प्रखंड में धान की पूरी तरह कटनी नही हुई है। धान अभी खेत में है। पूछे जाने पर बीसीओ रामकुमार राय ने बताया कि धान की तैयारी नहीं होने से किसान मुखातिब नही हो रहे हैं। धान में नमी के कारण भी खरीदारी में विलंव हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

31 मिनट ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

2 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

8 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

16 घंटे ago