समस्तीपुर/ताजपुर :- एलकेवीडी कॉलेज में नामांकन में गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर आप की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति ने शुक्रवार को धरना दिया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष व कालेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष मो. इश्तेयाक ने किया।
धरना में बिहार के संगठन प्रभारी सादिक रजा, प्रखंड सचिव मो. नदीम, सानू शेख, मो. महताब, ज़ाकिर शमीम, मो. अफ़ताब, फ़ैसल परवेज़, नसरूद्दीन आदि ने कालेज प्रबंधन पर छात्रों के नामांकन में विभिन्न छात्र नेताओं एवं बिचौलिए की मदद से गड़बड़ी एवं नाजायज उगाही करने व अनेकों छात्रों को नामांकन से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
नेताओं ने कालेज में शैक्षणिक सुधार एवं समय पर पढ़ाई की भी मांग की। साथ ही मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस बाबत प्रिंसिपल डॉ पीआर कर्ण ने बताया कि गड़बड़ी का बेबुनियाद है। नामांकन विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में किया गया है। नामांकन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…