Samastipur

भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रैक पॉइंट पर वर्चस्व जमाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रैक पॉइंट पर वर्चस्व जमाने को लेकर देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। जिस कारण करीब एक दर्जन से अधिक बदमाश घटनास्थल पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।

वहीं, वर्चस्व स्थापित करने को लेकर आए बिरनामा तुला पंचायत के मुखिया पति बैजू राय सहित दो लोगों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और पिटाई उपरांत उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि मुखिया पति बैजू राय राय का अंगारघाट थाना क्षेत्र, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का पूर्वी इलाके और उजियारपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी और उत्तरी इलाके में खासा दबदबा है। बताया गया कि बैजू राय पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, लूट, अपहरण और छिनतई जैसी घटनाएं शामिल हैं।

बताया जाता है कि निर्माणाधीन रैक पॉइंट पर अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर बैजू राय अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ था। जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद बैजू राय अपने साथियों के साथ अपने बाइकों को छोड़कर भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना उपरांत पहुंची उजियारपुर थाना के पुलिस के द्वारा मुखिया पति बैजू राय और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago