समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप रविवार की दोपहर टेंपो और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक मासूम समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज हेतु निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
घटना के बारे में लोगों ने बताया कि बाइक सवार दंपति अपने 3 वर्षीय बच्चे के साथ दलसिंहसराय से सिंघिया घाट के तरफ से जा रहा था, वहीं सामने से आ रही तेज रफ्तार टेंपो बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस टक्कर में टेंपो सवार एक व्यक्ति नीचे गिर गया जिसकी मौत हो गई।
टेपों सवार मृतक की पहचान कल्याणपुर उत्तर निवासी दिनेश पासवान (42 वर्ष) के रूप में की गई, वहीं मृत मासूम बच्चे की पहचान मुस्तफापुर निवासी ननकी रजक के पुत्र शिवम कुमार (3 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं दोनों दंपति घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…