Samastipur

समस्तीपुर: युवती को शादी का झांसा देकर वर्षों तक करता रहा यौन शोषण, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी का झांसा देकर 20 साल की युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती ने मंगलवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती को महिला थाने की पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 3 डॉक्टरों की टीम ने युवती का मेडिकल जांच किया है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि अब युवती का 164 का बयान कोर्ट में कराया जाएगा।

घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गंगासारा गांव के युवक का उक्त युवती के यहां आना जाना था। बताया गया है कि दोनों आपस में दूर के संबंधी हैं। इसी दौरान करीब 2 वर्ष पहले दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। ‌इस दौरान युवक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब 1 वर्ष तक यौन शोषण करता रहा।

हाल में उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची। बताया गया कि इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई थी। लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। महिला थानाध्यक्ष के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

2 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

18 घंटे ago