Samastipur

समस्तीपुर में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली थोड़ी राहत, कई इलाकों में जलजमाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में सोमवार की दोपहर जमकर बारिश हुई। इस दौरान शहर का कई इलाका जलमग्न हो गया। सदर अस्पताल समेत शहर के कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को खासी परेशानी हुई। सदर अस्पताल में जलजमाव से मरीज के परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह जलजमाव क्षणिक है और एक-दो घंटे में पानी धीरे-धीरे निकल जाएगा। वहीं बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले 2 दिनों से जारी तीखी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

उधर, राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि अगले दो दिनों तक वर्षा की स्थिति बनी रहेगी और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश होगी। इस दौरान 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के अलावा उत्तर बिहार के दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी जिलों के तराई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

5 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

9 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

14 घंटे ago