Samastipur

समस्तीपुर: अवैध संबंध को लेकर हुई थी BJP नेता के पुत्र की ह’त्या, दो की हुई गिरफ्तारी, DSP ने किया खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन राम के पुत्र संदीप कुमार के हत्या मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. सेहबान हबीब फखरी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया-खजुरी पथ के कुसैया बांसवाड़ी के पास बीते 4 अक्टूबर को संदीप कुमार का शव बरामद किया गया था।

हत्या सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया गया था। जिसके बाद मृतक की पत्नी ममता कुमारी के द्वारा थाना में आवेदन देकर वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया चकनूर चकमिल्की वार्ड संख्या-5 निवासी मो. इलियास खां के पुत्र मो. मुर्शीद खां, वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही हजपुरवा वार्ड संख्या-3 निवासी और स्वर्गीय महेंद्र राय के पुत्र दिलीप कुमार राय को आरोपित किया गया था।

जिसके बाद इस कांड के उद्भेदन के लिए समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा कांड के उद्भेदन के लिए मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर छानबीन की जा रही थी कि। एसआईटी के द्वारा मृतक के मोबाइल के सीडीआर की जांच करने पर पता चला कि घटना के दिन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक निवासी मो. कुद्दूस के पुत्र मो. जाहिद के मोबाइल से मृतक संदीप के मोबाइल पर 6 बार बात हुई थी।

जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा पूछताछ के लिए मो. जाहिद को गिरफ्त में ले लिया गया। पुलिस के द्वारा विस्तृत पूछताछ में मो. जाहिद ने बताया कि घटना के दिन उसी के गांव का मो. नौशाद का पुत्र मो. जाहिद उसका मोबाइल मांग कर ले गया था। पुलिस के द्वारा गिरफ्त में लेकर विस्तृत पूछताछ करने पर मो. नौशाद का पुत्र मो. जाहिद ने बताया कि संदीप का गांव के ही एक व्यक्ति के बहन के साथ अवैध संबंध था।

मो. कुद्दूस के पुत्र मो.जाहिद के नाम पर नया सिम प्राप्त कर षड्यंत्र के तहत संदीप को गाछी में बुलाकर हत्या कर दी और परतापुर निवासी मन्नू की मोटरसाइकिल पर ले जाकर शव को बांसवाड़ी में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों के नामों के बारे में पुलिस को बताया है।

पुलिस ने इस घटना से संबंधित मृतक का मोटरसाइकिल, मृतक एवं अभियुक्त का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त किए गए धारधार हथियार और मृतक का चप्पल बरामद किया है। एसआईटी टीम में मो. सेहबान हबीब फखरी, वारिसनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार एवं अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago