Samastipur

वारिसनगर में पूर्व प्रखंड प्रमुख के पुत्र की तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसैया खजूरी मुख्यपथ पर बांसवाड़ी में पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन राम के पुत्र की मंगलवार रात बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह बांसवाड़ी की ओर शौच करने गए लोगों ने शव देखकर हल्ला मचाया। मृतक संदीप कुमार राम की उम्र 30 वर्ष बताई गई है। वह प्रखंड के हजपुरवा गांव का रहने वाला बताया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस शव उठा नहीं पाई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि पूर्व प्रमुख पुत्र संदीप रात नवंमी का मेला देखने के लिए घर से निकला हुआ था। लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा, रात से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

घर के लोग रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन रात में उसका कुछ अता-पता नहीं चला। ‌सुबह बांसवाड़ी में खून से लथपथ शव होने की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। मौके पर जब परिवार के लोग पहुंचे तो वह शव संदीप का निकला था। संदीप की हत्या किस कारण से हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

माना जा रहा है कि संदीप की हत्या बांसवाड़ी में ही की गई है। मौके पर खून के धब्बे भी मिले हैं। उधर, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव का पंचनामा बनाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। अभी परिवार के लोग हत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

2 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

2 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

3 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

4 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

10 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

11 घंटे ago