Samastipur

जिस युवक से पंचायत में चटवाया गया था थूक वह लोक-लाज के कारण घर से बिना बताए हुआ गायब, FIR होने के बाद सभी आरोपी भी फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक को पकड़ने के बाद पीटने व भरी पंचायत में थूक चटवाने की घटना के बाद उजियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के परिजन में भय व्याप्त हो गया है। वहीं घटना के बाद से युवक के लापता हो जाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी सशंकित हैं।

हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि किशोर लोक लाज के कारण बिना किसी को बताए घर से निकल गया है। परिवार के लोग इस बात से डरे हुए है कि अवसाद में युवक कोई गलत कदम न उठा लें। अब तक पुलिस ने भी परिजन से मुलाकत कर हालचाल नहीं पूछा है।

वहीं वायरल वीडियो मामले में एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पंचायत में शामिल लोगों के बीच भी हड़कम्प मच गया है। जो लोग वीडियो में दिख रहे हैं वे गिरफ्तारी के डर से गांव छोड़ चुके हैं। विदित हो कि एसपी के आदेश के बाद चौकीदार रामभरोस पासवान के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी में 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद संदिग्ध आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी नहीं की है। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में ही जुटी हुई है। लेकिन संदिग्ध लोग डर से छिप गये हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago