समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरपुर गांव में सड़क किनारे पुलिस ने चावल लोड ट्रक व पिकअप से 250 से अधिक कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक बाइक भी जप्त की गई है। हालांकि पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी मौके से फरार हो गये। जब ट्रक हरियाणा नंबर बताया गया है।
पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। बरामद शराब की कीमत 20 लाख से अधिक की बताई गई है। बताया गया है कि रात उजियारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहरपुर गांव में शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। इसी दौरान पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की। पुलिस को देख कारोबारी वहां से भाग खड़े हुए।
हालांकि पुलिस ने मौके से एक ट्रक और पिकअप के अलावा बाइक बरामद की है। ट्रक पर आगे से चावल और पीछे से पूरी शराब भरी हुई थी। बोलेरो पर शराब को अन लोड किया जा रहा था। माना जा रहा है कि जब्त बाइक शराब कारोबारी की है जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी कि जवाहरपुर में शराब की बड़ी खेप हरियाणा से आई है। जहां से उसे छोटे वाहनों में अनलोड कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी वहां से फरार हो गया।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…