समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर के समीप स्थित खरतुआ हाट पर बदमाशों ने बंधन बैंककर्मी से 70 हजार रुपए लूट लिये। वारदात को गुरुवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी।
घटना के संबंध में बैंककर्मी प्रेम कुमार ने उजियारपुर थाना को दिये आवेदन में कहा कि वह मालती तथा बेलारी गांव में समूह से राशि कलेक्शन कर उजियारपुर के लिए चला। उसी दौरान खरतुआ हाट पर दो बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे आने के बाद उसे रोक पिस्टल निकाल तान दिया।
उसके बाद उससे गाड़ी का चाबी छीन डिक्की से रुपये वाला बैग ले लिया। उसी बीच बेलारी की तरफ से आ रही एक बाइक पर दोनों लुटेरे युवक सवार होकर बेलारी की ओर भाग गये। प्रेम कुमार के अनुसार बदमाशों ने करीब 70 हजार रुपए लूटा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…