समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ठीक पहले दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर थानेश्वर रेल फुट ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को ट्रेन से उतरने के दौरान एक छात्रा ट्रेन के नीचे चली गई। इससे उसका एक पैर कट गया। छात्रा को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है।
छात्रा की पहचान जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव के नरेश सहनु की पुत्री राधा कुमारी (20) के रूप में की गई है। वह इंटर की छात्रा है, जो शहर के एक कोचिंग में पढ़ाई करती है।
राधा रोजाना की तरह समस्तीपुर में कोचिंग करने के लिए ट्रेन से आई थी। थानेश्वर फुट ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन की गति कम होने पर वह उतर रही थी कि इसी दौरान संतुलन खोने पर वह गिर पड़ी और ट्रेन के नीचे चली गई।
ट्रेन गुजरने के बाद जुटे स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छात्रा के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…