Samastipur

समस्तीपुर: शराब मामले में पकड़े गए हाईप्रोफाइल लोगों के लिए VIP ट्रीटमेंट वाला हाजत बना चर्चा का केंद्र, कुत्ता करेगा पहरेदारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- उत्पाद विभाग कार्यालय समस्तीपुर में आपका स्वागत है। अगर, आप जनप्रतिनिधि हैं, सरकारी विभाग के कर्मी हैं अथवा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और शराब पीते हुए पकड़े जाते हैं तो उत्पाद विभाग कार्यालय समस्तीपुर में आपके लिए विशेष रूप से सुसज्जित वातानुकूलित हाजत का इंतजाम किया गया है। ताकि शराब मामले में पकड़े गए हाईप्रोफाइल लोगों के ऊपर मध निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही तो की जाए लेकिन उन्हें इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की तकलीफ का सामना न करना पड़े।

उत्पाद विभाग के द्वारा हाईप्रोफाइल लोगों के लिए की गई इस तरह की व्यवस्था की चर्चा चारों ओर हो रही है। जैसे कि ऊपर बताया गया है वातानुकूलित सुसज्जित हाजत से स्पष्ट हो जाता है कि यह कोई साधारण हाजत नहीं है। इसमें दो गद्देदार बेड, उच्च स्तरीय सोफा और टेबल, पंखे के साथ अच्छी रोशनी वाले बल्ब तथा खिड़कियों पर उन्नत किस्म के पर्दे लगाए गए हैं।

यह हाजत आम लोगों के लिए नहीं बल्कि खास लोगों के लिए है। जहां हाईप्रोफाइल लोगों के लिए कई सुविधाओं से युक्त हाई प्रोफाइल हाजत की व्यवस्था की गई है। वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ हाई प्रोफाइल हाजत में रखे गए लोगों की रखवाली के लिए एक विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्ते को भी रखवाली में तैनात किया गया है। जो विशेष रूप से हाईप्रोफाइल लोगों के ऊपर अपनी नजर बनाकर रखेगा। ताकि शराब मामले में पकड़े गए हाईप्रोफाइल लोगों के बारे में कहा जा सके कि उन्हें कुत्ते की नजर लग गई।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

1 घंटा ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

4 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

6 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago