समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बताया गया है कि प्रखंड के वाजिदपुर मेयारी निवासी उमेश माझी की पत्नी प्रसव के लिए शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन पहुंची। जहां डॉक्टर के द्वारा उक्त महिला का सामान्य प्रसव करवाया गया।
प्रसव के दौरान महिला दो मिनट के अंतराल में तीन पुत्रों को जन्म दिया। महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल में उपस्थित नोडल पदाधिकारी डॉ० पंकज कुमार ने बताया कि एक महिला ने प्रसव के दौरान एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। लेकिन तीनों बच्चे का वजन कम होने के कारण जच्चा-बच्चा को एनआरसी जांच हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…