Samastipur

समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में 67वां रेल सप्ताह समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल मुख्यालय स्थित ललित कला केंद्र में शनिवार को पूर्व मध्य रेल/हाजीपुर के तत्वावधान में 67वां रेल सप्ताह समारोह व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समस्तीपुर के गंगापुर निवासी व इसीआर के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जितेन्द्र किशोर प्रसाद सिंह, मुख्य कार्मिक अधिकारी सुरेशचन्द्र श्रीवास्तव ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया।

इस दौरान पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों व ईकाईयों के कार्मिक अधिकारी, कर्मचारी एवं ईसीआरकेयू के मंडल मंत्री केके मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के पीसीपीओ ने पूर्व मध्य रेल के कार्मिक विभाग के कुल 96 अधिकारियों व कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2021-2022 में उनके उत्कृष्ट कार्य योगदान के लिए नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि व पुरस्कृत कर्मचारियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने अपने संबोधन में महाप्रबंधक के निर्देशन में चलाये जा रहे नये तकनीक के क्रियान्वयन से मिल रही सफलताओं का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंथन सभागार में पूर्व मध्य रेल के कार्मिक अधिकारियों की एक बैठक भी हुई जिसमें पूर्व मध्य रेल के मुख्यालय, सभी मंडलों एवं ईकाईयों के कार्मिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कार्मिक विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई साथ ही साथ आनेवाले समय में कार्मिक विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्षन एवं विभिन्न प्रकार की चुनौतियों निपटने के लिए एक रोड मैप भी तैयार किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago