Bihar

RJD स्टार प्रचारकों की लिस्ट से जगदानंद गायब, तेजप्रताप को मिली जगह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में अब इस उपचुनाव को लेकर राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। वहीं, इस सूची सबसे अधिक चर्चा का विषय कुछ बना हुआ है तो यह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

दरअसल, पीछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा आम हो गई है कि राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री और उनके ही पार्टी नेता तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में इस नराजगी वाली खबरों पर और एक सटीकता का मुहर के रूप में इस मामले को देखा जा रहा है कि स्टार प्रचारकों की सूची में लालू परिवार से तेजस्वी के साथ तेजप्रताप यादव का भी नाम शामिल है। लेकिन, जगदानंद सिंह का नाम गायब है।

इधर, इस निर्णय को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि जगदानंद प्रचार में नहीं जाते हैं। पिछले चुनाव में भी वे प्रचार में नहीं शामिल हुए थे। वहीं, राजद ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की है उसमें नीतीश सरकार में राजद कोटे से शामिल अधिकतर मंत्रियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी, प्रचार नहीं करेंगी। लालू परिवार से सिर्फ तेजस्वी और तेजप्रताप को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है।

बहरहाल, पिछले दिनों से जगदानंद और लालू परिवार के बीच चल रही नाराजगी की अटकलें चल रही हैं, इसलिए उन्हें स्टार प्रचारक नहीं बनाया जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि जगदानंद प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि राजनीतिक गलियारों में जो खबर चल रही वह कितनी सच है या फिर खुद जगदानंद सिंह कोई बड़ा कदम उठाने के इरादे में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago