Samastipur

समस्तीपुर: प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ा, कहा-यूज किया…जो करना है कर लो: परिवार बोला- दुसरे धर्म में तुमने शादी की है खुद भुगतो

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर की रहने वाली एक युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से प्यार, फिर शादी और उसके बाद धोखे की कहानी सामने आई है। इसके बाद एक गर्भवती न्याय के लिए भटक रही है। प्रेग्नेंट पत्नी को पति ने छोड़ दिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कहा कि मैंने तुम्हारा यूज किया, जो करना है कर लो। युवती का कहना है कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती आफताब आलम से हुई थी। दोनों के बीच बातें शुरू हुई और जनवरी 2022 में दोनों ने पहले काली मंदिर में फिर उसके बाद कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद दोनों बेगूसराय में किराए का मकान लेकर रहने लगे।

इस बीच आरोपी कभी उसके साथ रहता, कभी अपने घर सहरसा में। महिला का कहना है कि जब उसने ससुराल ले जाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसे छोड़कर भाग गया। इधर समस्तीपुर में परिवार वालों ने भी पल्ला झाड़ लिया है। वो बोलते हैं कि तुमने अपनी मर्जी से शादी की है। या तो लड़के को सजा दिलाओ या मर जाओ। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर दबाव बना रहे हैं कि अबॉर्शन कर लो और 2 लाख रूपए लेकर मेरे बेटे का पीछा छोड़ दो।

पीड़ित समस्तीपुर की रहने वाली है और बेगूसराय में रहकर काम करती थी। महिला ने समस्तीपुर और बेगूसराय दोनों जिलों के महिला थाना में गुहार लगाई है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत नहीं लिखी गई है। महिला थाना में मामला दर्ज नहीं होने के बाद अब पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पति अबॉर्शन नहीं कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

शादी से पहले कराया दो बार अबॉर्शन

समस्तीपुर जिले की रहने वाली 24 साल की पीड़िता बेगूसराय में एक मॉल में काम कर अपना जीवन यापन करती थी। आरोप है कि जनवरी 2020 में फेसबुक पर सहरसा जिला के पंचगछिया निवासी मोहम्मद आफताब आलम से उसकी दोस्ती हुई, जो बीतते वक्त के साथ धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद आफताब लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान लड़की के प्रेग्नेंट होने पर दो बार गर्भपात भी कराया।

जनवरी 2022 में की शादी

पीड़िता के काफी दबाव देने पर उसने जनवरी 2022 में बेगूसराय शहर के काली मंदिर में शादी की। फिर बेगूसराय शहर के काली स्थान चौक पर ही एक किराए के मकान में पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। इस बीच अफताब कभी अपने गांव में रहता तो कभी यहां आकर साथ में भी रहता था। आरोप है कि उसने जब आफताब पर ससुराल ले जाने के लिए दबाव बनाया तो उसे छोड़कर भाग गया। अब तो उसने सोशल मीडिया पर भी उसे ब्लॉक कर दिया है।

ससुराल वाले अबॉर्शन का बना रहे दबाव

पीड़िता का आरोप है कि आफताब के परिजन उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। वह दो महीने की गर्भवती है। आफताब के घरवाले गर्भपात कराने को लेकर लगातार धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि पैसे लो और मेरे बेटे को छोड़ दो।

अलग-अलग जिले के चक्कर में शिकायत नहीं हो रही दर्ज

पीड़िता जब मामला की शिकायत करने बेगूसराय के महिला थाना पहुंची तो महिला थाना की पुलिस ने उसे यह कह समस्तीपुर महिला थाना भेज दिया कि वह समस्तीपुर जिला की निवासी है। इसीलिए केस वहीं करे। इसके बाद पीड़िता जब समस्तीपुर महिला थाना पहुंची तो वहां से यह कहा गया कि घटनास्थल बेगूसराय है। उसे वहां से भी लौटा दिया गया‌।

परिवार ने कहा- हमारे लिए तुम मर चुकी हो

पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है लेकिन अभी तक ना तो मामला दर्ज हुआ है और ना ही कोई कार्रवाई। पीड़िता ने भावुक होते हुए कहा कि साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले पति ने साथ छोड़ दिया, अब उसके मायके वाले भी साथ देने को तैयार नहीं हो रहे हैं। घरवाले दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने के कारण नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके लिए पहले ही मर चुकी हूं। अब बस न्याय की आस है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago