Samastipur

समस्तीपुर में 9 से 10 नवंबर तक होगी जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का निबंधन इस दिन से होगा शुरू

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त बैनर तले आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 से 10 नवंबर तक शहर के पटेल मैदान में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का निबंधन 2 नवंबर से शुरू होगा। प्रतिभागी खिलाड़ी पंजीयन फॉर्म अनुमंडल स्तर पर प्राप्त कर सकेंगे।

जिसके लिए पटेल मैदान स्थित खेल कार्यालय में समस्तीपुर अनुमंडल के प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए अनिल कुमार को, आरबी कॉलेज ग्राउंड दलसिंहसराय अनुमंडल में अभिषेक एवं वीरेंद्र कुमार को, पटोरी अनुमंडल में राहुल कुमार को एवं रोसड़ा अनुमंडल के लिए गंगा कुमार को खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए पंजीकरण पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी अंतर जिला, नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सीधे प्रवेश पा सकेंगे।

यह प्रतियोगिता 6 आयु वर्ग में होगी : मो. रुस्तम अली

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मो. रुस्तम अली ने बताया कि यह प्रतियोगिता 6 आयु वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में 60 मीटर 600 मीटर बॉल थ्रो शॉट पुट जैवलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप होगा। वहीं अंडर 16 अंडर 20 अंडर 18 अंडर 23 एवं सीनियर में 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर, 2000 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर शॉट पुट, जैवलिन डिस्कस, हाई जंप, लॉन्ग जंप स्पर्धा आयोजित होंगे।

खिलाड़ी केवल दो ही इवेंट में पंजीकरण करा सकते हैं

उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी केवल दो ही इवेंट में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागी खिलाड़ी 8 नवंबर 2022 तक फाॅर्म को जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता में स्कूल, क्लब, एकेडमी, कॉलेज या अन्य किसी संस्था के भी एथलीट भी प्रतिभाग कर सकते हैं जो समस्तीपुर जिला के स्थाई निवासी होंगे। जिला सचिव ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

42 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago