समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौन गांव में ग्रामीणों की सजगता से लूट की एक वारदात होने से बच गई। बताया गया है कि बुधवार की शाम सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया व पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तीनों बदमाशों की पहचान सीमावर्ती वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नया गंज गांव के विकास कुमार, पिंकेश कुमार व रवि कुमार के रूप में की गई है। तीनों बदमाशों को गंभीर स्थिति में पटोरी पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया है। जहां तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि पटोरी के सीएसपी संचालक संतोष कुमार व प्रेम कुमार बाइक से पटोरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकासी कर शाम 5:00 बजे के बाद धमौन लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 6:00 बजे के आसपास धमौन चिमनी के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट का प्रयास किया।
इस दौरान सीएसपी संचालक द्वारा हल्ला मचाए जाने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गया जिस पर बदमाश फायरिंग करने लगे। हालांकि लोगों ने ईट पत्थर से उन पर हमला किया। जिसके बाद बदमाश पास के चौर में जहां पानी भरा हुआ था उसमें कूदकर भागने लगे। लेकिन लोगों ने चारों ओर से तीनों को घेर लिया व पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
हालांकि सूचना पर पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य आदि मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से पीट रहे बदमाशों को किसी तरह छुड़ाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि ग्रामीणों के सजग होने के कारण लूटपाट की घटना होने से बच गई। तीनों बदमाशों के बारे में अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल तीनों का इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस तीनों से होश में आने पर पूछताछ करेगी।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…